कोरोना पर जागरूक लोगों की शिकायत पर पुलिस ने तलब किए बाहरी लोग
कोविड के चलते सरकार सख्त है और प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर निगरानी सख्त की गई है। ऐसे में बाहरी राज्य से व्यक्ति चोर रास्तों के द्वारा प्रदेश में पहुंच रहे है। ऐसा ही एक माजरा कुनिहार में देखने को मिला, जब पिंजौर पंचकूला से कुछ फेरी वाले लोग कंबल व कपड़ो का व्यापार करने कुनिहार बाजार में प्रवेश कर गए। स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस थाना कुनिहार को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें थाने में तलब किया।
जब इस बारे में थाना प्रभारी रूपेश कांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर यह लोग परवाणु में रजिस्ट्रेशन करवा कर आए थे। इन्हें एहतियातन तौर पर वापिस भेज दिया गया है तथा इन्हें दुबारा क्षेत्र में बिना परमिशन घूमने व व्यापार न करने की चेतावनी दे दी गई है।
