गगरेट : सेल्फ फाइनांस कोर्सेज के लिए जल्द बनेगी पॉलिसी-चैतन्य शर्मा
( words)
नेहा पराशर। गगरेट
दौलतपुर चौक कॉलेज में अपने सम्बोधन में विधायक चैतन्य शर्मा ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ब्यान को समर्थन देते हुए सेल्फ फाइनांस कर्मियों के लिए भी एक अलग पॉलिसी बनाने के लिए बजट सत्र में सरकार से मांग उठाएंगे। सेल्फ फाइनांस कर्मियों के लिये एक नियमित पॉलिसी बनाई जाएगी। इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी ऊना महाविद्यालय में सेल्फ फाइनांस कर्मियों के लिए नीति बनाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि विभिन्न कालेजों में कार्य कर रहे सेल्फ फाईनान्स कर्मचारी के लिए एक पॉलिसी का निर्माण किया जाए। सेल्फ फाइनांस कर्मचारी के लिए बजट सत्र में सवाल भी प्रशेषित किया जाएगा।
