पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने राजकुमारी ठाकुर के निधन पर किया शोक व्यक्त
( words)
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने स्वर्गीय जगदेव चंद ठाकुर की धर्मपत्नी एवं हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर की माता राजकुमारी ठाकुर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रो० धूमल ने कहा कि राजकुमारी ठाकुर जी के निधन का समाचार सुना जो बहुत दुख:द है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।