कांगड़ा: स्वागत योग्य है बजट सभी वर्गों का रखा गया ध्यान : भाजपा मंडल कांगड़ा
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
पूर्व विधायक संजय चौधरी, सुरेंद्र काकू, भाजापा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, बबीता संधू तथा रेखा आदि ने एक संयुक्त बयान में कहा है की वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश किया गया है वह स्वागत योग्य है, जिसमें कि सभी वर्गों ध्यान रखा गया है। बजट में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंचायत चौकीदार, पंचायत प्रतिनिधि का मानदेय बढ़ाकर सम्मान दिया गया है। कांगड़ा में 10 करोड़ इनडोर स्टेडियम के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।
वहीं, इसके साथ ही मटाैर डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए का सरकार द्वारा प्रावधान किया गया है तथा कॉलेज के नाम भूमि स्थानांतरित कर दी गई है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मटाैर, अनसोली, कोहाला, घुरकड़ी, वीरता, जोगीपुर व हलेड़कलां के लिए 40 करोड़ रुपए सीवरेज के लिए बजट योजना में प्रावधान किया गया है। इन सब योजनाओं का कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की सभी वर्गों को लाभ प्राप्त होगा। इन भाजपा नेताओं ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास के जो कार्य कराया जा रहे हैं, वह भाजपा सरकार तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा करवाए जा रहे हैं। वर्तमान विधायक सरकार द्वारा किए गए कार्यों की अपने नाम से चिट्ठियां भेज कर झूठा श्रेय लेने की कोशिश करते हैं।
