मनाली : शिक्षा मंत्री ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात
फर्स्ट वर्डिक्ट। मनाली
शनिवार को अपने मनाली दौरे के दौरान शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने गत दिन मनाली विधानसभा क्षेत्र के हलाण-2 गांव में आगजनी की घटना के कारण ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया था, जिसमें 3 परिवार बेघर हो गए थे। उन्होंने घटना स्थल पर पहुंच कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर इसकी जानकारी प्राप्त की। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करेंगे। उन्होंने प्रशासन को भी इनकी मदद करने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस घटना के दूसरे दिन भाजपा युवा मोर्चा मनाली मंडल के अध्यक्ष जनेश ठाकुर, युवा मोर्चा मनाली मंडल महामंत्री विवेक नेगी, संदीप मेहरा, पन्नालाल युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारीनी सदस्य, भाजपा कोषाध्यक्ष राजेंदर बौद्ध, संत कुमार, भाजपा सोशल मीडिया विभाग मनाली मंडल कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पराशर, अभिषेक पंडित सह संयोजक रोनी ठाकुर, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मेहर चंद ठाकुर, युवा मोर्चा सचिव अनिल ठाकुर, मोनू ठाकुर, सुशील ठाकुर, शुभम चौहान, युवा मोर्चा प्रवक्ता कपिल ठाकुर, विनय चौहान, कृष्ण ठाकुर,जितेंद्र नेगी, खेमराज ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवी ठाकुर, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष गगन ठाकुर, विपिन ठाकुर, स्थानीय निवासी रूप सिंह व सेस राम, युवा मोर्चा मनाली शहरी इकाई अध्यक्ष शांतम कपिल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राज कमल ने भी मिलकर धनराशि एकत्रित करके प्रभावित परिवारों को रजाई, कंबल, गद्दे, सिराहने, चादर, बर्तन, बाल्टी, राशन व धन राशि वितरित किया था।
इस सराहनीय कार्य के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता से आग्रह किया है कि कि इस तरह की घटनाओं में प्रभावित परिवार की सहायता करने में अपना अधिक से अधिक योगदान दें। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री देवेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष पन्नालाल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष हीरा चंद, बूथ अध्यक्ष भादर सिंह, पूर्व उपप्रधान सेस राम, वार्ड पंच गिलिमा देवी, स्थानीय निवासी हरमेश व मान सिंह सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।