कांगड़ा : "आपका विधायक आपके घर द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक ने सुनी समस्याएं
काजल ने गांव के छह महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता
मनाेज कुमार। कांगड़ा
विधायक पवन काजल ने शनिवार को "आपका विधायक आपके घर द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा जनता की समस्याएं सुनी। काजल ने कहा ठाकुरद्वारा पंचायत की पेयजल समस्या के समाधान के लिए 7 करोड़ 90 लाख रुपए की पेयजल योजना मंजूर हुई है। एक वर्ष के भीतर साथ लगती रानीताल और अन्य पांच पंचायतों की पेयजल समस्या का समाधान इस योजना का निर्माण कार्य पूरा करवा कर कर दिया जाएगा। काजल ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में विफल रही है। काजल ने कहा मौजूदा सरकार राशन के डिपो में महंगे दामों पर घटिया राशन मुहैया करवा रही है। नया वेतन आयोग लागू करने से कर्मचारी वर्ग नाखुश है। कोरोना वारियर डॉक्टर अपने वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए जनसेवा के बजाय हड़ताल करने पर मजबूर हैं।
जिला कांगड़ा से सरकारी कार्यालयों को दूसरे जिलों को शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा का शीतकालीन प्रवास बंद कर यहां के विकास पर ग्रहण लगा दिया है। काजल ने गांव के छह महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी जारी की। इस मौके पर ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा के प्रधान प्रकाश चंद, उप प्रधान प्रवीण कुमार, जोगिंद्र सिंह, ज्वाला देवी, सुमन देवी, पंचायत समिति सदस्य शेर सिंह, सीमा देवी पूर्व प्रधान, देश राज पूर्व उप प्रधान, अनूप सिंह, राम स्वरुप, देश राज, राकेश कुमार, गांधी राम, कुलदीप कुमार, चुनी लाल, महिला मंडल प्रधान सुमना देवी, सुमन वाला, रीता देवी, दया देवी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, किशोरी लाल मेहता व रणजीत सिंह उप प्रधान सपडू भी उपस्थित रहे।
