इंदाैरा : मुकेरिया क्षेत्र के कस्वा भंगाला में अनुराग ठाकुर ने चुनावी रैली को किया संबोधित
मनीष ठाकुर। इंदौरा
पंजाब में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। इस बार चुनाव प्रचार में हिमाचल के कई स्टार प्रचारकों ने पार्टी का प्रचार किया है। इंदौरा के पूर्व विधायक मनोहर धीमान को इंदौरा के साथ लगती पंजाव की मुकेरिया विधानसभा सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी सप्ताह बेहबलमंज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मुकेरियां से भाजपा उम्मीदवार जंगी लाल महाजन के लिए एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया था और आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भंगाला व तलबाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा ओर केंद्र सरकार की जनहित की योजनाओं का प्रचार करते हुए भाजपा के लिए वोट मांगे। इस रैली में राज्य मंत्री सोम प्रकाश, एमएलए जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर, विपिन महाजन, मंजपुर, संजीव मिन्हास, अजय कौशल सेठु, संग्राम ठाकुर, संदीप मिन्हास, राजेंद्र छाेटू, अशोक शर्मा, रघुनाथ व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।