कर्मचारियों को तोहफा, महिलाओं के लिए परीक्षा शुल्क माफ
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चार बड़े एलान किये है।
कर्मचारियों को तोहफा : मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान किया है। इससे सरकार के खजाने पर 260 करोड़ का सालाना बोझ पड़ेगा।
छात्रों को निशुल्क किताबें: मुख्यमंत्री ने नौंवीं और दसवीं के बच्चों को मुफ्त किताबें देने का ऐलान भी किया है। प्रदेश के 65 हजार छात्रों को 1500 रुपये तक की किताबें निशुल्क दी जाएंगी।
महिलाओं के लिए परीक्षा शुल्क माफ: लोक सेवा आयोग और दूसरे बोर्डों की ओर से की जाने वाली भर्तियों में महिलाओं के लिए परीक्षा शुल्क माफ किया गया है।
सैनिकों की विधवाओं को मदद: भूतपूर्व सैनिकों की विधवाओं और आश्रितों की सालाना वित्तीय मदद भी दस हजार से बढ़ा कर 20 हजार कर दी गई है।