भाजपा ने इन 10 विधायकों के काटे टिकट
भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 10 सिटिंग विधायकों के टिकट काट दिए है। इनमें आनी के विधायक किशोरी लाल, करसोग के विधायक हीरालाल, द्रंग से जवाहर ठाकुर, सरकाघाट से कर्नल इंद्रसिंह, भोरंज से कमलेश कुमारी, बिलासपुर से सुभाष ठाकुर, ज्वाली से अर्जुन सिंह, धर्मशाला से विशाल नहरिया, भरमौर से जियालाल और चंबा से पवन नय्यर का नाम शामिल है।
इनमें आनी से किशोरी लाल की जगह लोकेंद्र कुमार को, करसोग से हीरालाल की जगह दीपराज कपूर, द्रंग से जवाहर ठाकुर की पूर्ण चंद ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। सरकाघाट से कर्नल इंद्र सिंह की जगह दलीप ठाकुर, भोरंज से कमलेश कुमारी की डॉ. अनिल धीमान, बिलासपुर से सुभाष ठाकुर की संगठन महामंत्री त्रिलोक जमवाल को टिकट दिया है।
ज्वाली से अर्जुन सिंह की जगह संजय गुलेरिया, धर्मशाला से विशाल नहरिया की जगह राकेश चौधरी, भरमौर से जियालाल की जगह इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) के पूर्व एमएस डा.. जनकराज और चंबा से पवन नय्यर की जगह इंदिरा कपूर को उम्मीदवार बनाया गया है। मंडी जिले की धर्मपुर सीट से जयराम सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की जगह उनके बेटे रजत ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। महेंद्र सिंह ठाकुर इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।