विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पढ़िए किसे कहा से मिला टिकट
भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 महिलाएं शामिल है। साथ ही पार्टी हाईकमान ने 10 सिटिंग विधायकों के टिकट काट दिए है। राज्य में सिंगल फेज में 12 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके खिलाफ कांग्रेस के चेतराम मैदान में हैं। अनिल शर्मा को मंडी और सतपाल सिंह सत्ती को उना से टिकट दिया गया है। करसोग सीट से दीपराज कपूर, सुंदरनगर से राकेश जमवाल, नाचन से विनोद कुमार और द्रंग सीट से पूर्णचंद ठाकुर को टिकट दिया गया है। जोगेंद्रनगर सीट से प्रकाश राणा, धर्मपुर से रजत ठाकुर, मंडी सदर से अनिल शर्मा, बल्ह से इंद्र सिंह गांधी और सरकाघाट सीट से दिलीप ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है मंडी जिले की टिकटों में एक बड़ा बदलाव धर्मपुर सीट पर किया गया है। पार्टी ने यहां मौजूदा मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की जगह उनके बेटे रजत ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा ने कांगड़ा जिले में 15 सीटों में से 13 पर उम्मीदवारों का ऐलान क्र दिया है। फ़िलहाल देहरा-ज्वालामुखी होल्ड पर है। वहीं नूरपुर सीट से रणवीर सिंह निक्का, इंदौरा से रीटा धीमान, फतेहपुर से राकेश पठानिया, ज्वाली से संजय गुलेरिया, जसवां परागपुर से विक्रम ठाकुर, जयसिंहपुर से रविंद्र धीमान, सुलह से विपन परमार, नगरोटा बगवां से अरुण कुमार मेहरा, कांगड़ा से पवन काजल, शाहपुर से सरवीन चौधरी, धर्मशाला से राकेश चौधरी, पालमपुर से त्रिलोक कपूर और बैजनाथ से मुलखराज प्रेमी को टिकट दिया है। पार्टी ने चंबा जिले की पांचों सीटों पर टिकटों का ऐलान कर दिया गया। यहां चुराह सीट से मौजूदा एमएलए व डिप्टी स्पीकर हंसराज, भरमौर से जनकराज, चंबा सदर सीट इंदिरा कपूर और डलहौजी से बीएस ठाकुर और भटियात से विक्रम जरियाल को टिकट दिया गया है। भाजपा ने कुल्लू जिले में 4 सीटें में से 3 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। फ़िलहाल कुल्लू सीट होल्ड पर है। इसमें मनाली सीट से गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार से सुरेंद्र शौरी और आनी से लोकिंदर कुमार को टिकट दिया गया है।
पूर्व सीएम प्रेमकुमार धूमल के गृह जिले हमीरपुर की 5 में से 4 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया। यहां भोरंज सीट से अनिल धीमान, सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह, हमीरपुर सीट से नरेंद्र ठाकुर, नादौन से विजय अग्निहोत्री को टिकट दिया गया है। यहां बड़सर सीट से फिलहाल उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई। ऊना जिले की पांच में से 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया। यहां चिंतपूर्णी सीट से बलबीर चौधरी, गगरेट से राजेश ठाकुर, ऊना से सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ सीट से वीरेंद्र कंवर को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां हरोली सीट से टिकट का ऐलान पहली लिस्ट में नहीं किया गया।
बिलासपुर जिले की चारों सीटों से उम्मीदवार घोषित कर दिए गए। यहां बिलासपुर सदर सीट से मौजूदा विधायक सुभाष ठाकुर का टिकट काटकर उनकी जगह त्रिलोक जमवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा झंडुता सीट से जेआर कटवाल, घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग और श्रीनयनादेवी सीट से रणधीर शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। सोलन जिले की पांचों सीटों से टिकट घोषित कर दिए गए। यहां अर्की सीट से पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा को टिकट दी गई है। नालागढ़ सीट से हाल ही में कांग्रेस से 'घर वापसी' करने वाले लखविंद्र राणा, दून सीट से परमजीत सिंह पम्मी, सोलन से डॉ. राजेश कश्यप और कसौली सीट से मौजूदा विधायक डॉ. राजीव सैजल को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा ने सिरमौर जिले की पांचों सीटों पर भी पार्टी ने कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया। पच्छाद सीट से रीना कश्यप, नाहन से डॉ. राजीव बिंदल, श्रीरेणुकाजी से नारायण सिंह, पांवटा साहिब से मौजूदा मंत्री सुखराम चौधरी और शिलाई सीट से बलदेव तोमर को टिकट दी गई है। शिमला जिले की 8 में से 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। यहां चौपाल सीट से बलबीर वर्मा, ठियोग से अजय श्याम, कुसुम्पटी से सुरेश भारद्वाज, शिमला शहरी से संजय सूद, शिमला ग्रामीण से रवि मेहता, जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा, रोहडू से शशिबाला को उम्मीदवार बनाया गया है। सुरेश भारद्वाज 2017 में शिमला शहरी सीट से जीते थे। पार्टी ने इस बार उन्हें शिमला शहरी की जगह कुसुम्पटी से टिकट दिया है। शिमला जिले की रामपुर सीट से पार्टी ने फिलहाल टिकट का ऐलान नहीं किया है।