धर्मशाला: महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं को पिलाई जीत की घुटी-रश्मि
टंग में हुआ भाजपा महिला मोर्चा धर्मशाला का सम्मेलन
पंकज सिंगटा। धर्मशाला
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने धर्मशाला की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत की घुटी पिलाई है। शनिवार को धर्मशाला के टंग में भाजपा महिला मोर्चा धर्मशाला का सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रश्मिधर सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर महिलाओं को संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश में भाजपा की जीत के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाकर कमल का फूल कभी न भूल का नारा दिया। सूद ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 वर्ष के शासनकाल में महिलाओं को ठगा है। सांसद प्रतिभा सिंह आए दिन महिलाओं का अपमान करने से पीछे नहीं हटती है। असल मे महिलाओं का सम्मान भाजपा ही करती है। इसलिए भाजपा ने महिलाओं के लिए गृहणी सुविधा योजना, उज्ज्वला योजना, महिलाओं के लिए बसों में आधा किराया जैसी सुविधाएं प्रदान की हैं। वहीं, विधायक विशाल नैहरिया ने भी महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं को एक-एक कर गिनाया और आगामी चुनाव में भाजपा का साथ देने की महिलाओं से अपील की।
विधायक ने कहा कि साढ़े चार वर्ष कांग्रेस के नेता कहीं दिखाई नहीं देते हैं और चुनाव के समय निकलकर जनता को गुमराह करते हैं, लेकिन धर्मशाला की समझदार है और झूठे लोगों का साथ नहीं देगी। वहीं, 'आप' के झाड़ू की एक एक तीली टूट चुकी है। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल धर्मशाला प्रभारी आसीम गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव गायत्री कपूर, रजनी ठाकुर सह सचिव, मनोरमा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा कांगड़ा चंबा प्रभारी शोभा डढवाल, कांगड़ा प्रभारी सोनिया बंटा, कांगड़ा जिला अध्यक्ष रंजू, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्नेह कपूर, उपाध्यक्ष शक्ति अत्रि, सपना, आईटी प्रभारी रीता वर्मा व सचिव नीलम सूद आदि मुख्य रूप शामिल रहीं।
यह भी रहे शामिल
भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चाैधरी, महामंत्री राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश कपूर, नगर निगम धर्मशाला महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्व चंद गलोटिया, नरवाणा खास प्रधान सरिता देवी, अंद्राड़ प्रधान शालू देवी, जदरांगल प्रधान रीता देवी, कंड करडियाना प्रधान सरला देवी, मदल प्रधान राकेश चौधरी, टंग उप प्रधान नीरज भट्ट व झियोल उप प्रधान सतीश चौधरी आदि शामिल रहे।