साेलन : तुषार सिंह स्तान काे किया पंजाब चुनाव में भोलथ का समन्वयक नियुक्त
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
एनएसयूआई सोलन के जिलाध्यक्ष तुषार सिंह स्तान को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंजाब चुनाव में भोलथ विधानसभा का समन्वयक निकयुक्त किया गया। तुषार सिंह स्तान सोलन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हैं और पिछले 9 वर्षों से एनएसयूआई व कांग्रेस के कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी तुषार कई चुनावों में काम कर चुके हैं, जैसे कि धर्मशाला उपचुनाव, सोलन नगर निगम चुनाव और हाल ही मे हुए जुब्बल नावर कोठखाई के उपचुनाव में भी कार्य किया। जिसमें सोलन नगर निगम चुनाव और जुब्बल नावर कोटखाई के उपचुनावों में कांग्रेस का परचम लहराया है और अब पंजाब के आम चुनाव है और तुषार की कार्यशैली को देखते हुए तुषार स्तान पंजाब की भोलथ विधानसभा का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के लिए तुषार स्तान ने अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर और एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर का धन्यवाद किया।
