रिटायरमेंट की बात अपने दिमाग में बिल्कुल मत रखना !

पहले कहा 'अब मैं रिटायरमेंट ले सकती हूं', फिर बोली 'मैं कहीं नहीं जा रही'
क्या भाजपा वसुंधरा को करेगी सीएम फेस घोषित ?
2017 में हिमाचल में मतदान के दस दिन पहले धूमल को प्रोजेक्ट किया था सीएम
समर्थक चाहते है पार्टी करें सीएम फेस घोषित
वसुंधरा राजे के राजनीति छोड़ने के ब्यान ने राजस्थान की सियासत में उफान ला दिया था। महारानी के एक ब्यान ने चुनाव का सारा फोकस उन पर शिफ्ट कर दिया। इसके अगले ही वसुंधरा का एक और ब्यान आया जिसमे उन्होंने कहा कि "मैं ये बात बहुत क्लियर करना चाहती हूं कि मैं कहीं नहीं जा रही हूं। रिटायरमेंट की बात अपने दिमाग में बिल्कुल मत रखना।" माहिर मानते है कि वसुंधरा का सन्देश जहाँ पहुंचना था, वहां पहुंच गया। जाहिर है वसुंधरा जानती है कि कब, क्या, कैसे, और कितना बोलना है। बहरहाल बेशक भाजपा ने वसुंधरा राजे को सीएम फेस घोषित नहीं किया हो, लेकिन भाजपा खेमे से सारा ध्यान वसुंधरा पर ही टिका है।
वसुंधरा राजे के रिटायरमेंट वाले ब्यान के बाद किसी ने उन्हें हताश बताया तो किसी ने कहा कि वसुंधरा ने आलाकमान के सामने हथियार डाल दिए है। कुछ लोगों को ये महारानी का इमोशनल कार्ड लगा। बहरहाल कारण जो भी हो लेकिन इस एक ब्यान ने राजस्थान भाजपा को सकते में ला दिया। वसुंधरा के समर्थक एक्टिव होने लगे और शायद आलाकमान को भी वो सन्देश पहुंच गया जो संभवतः वसुंधरा राजे देना चाहती थी।
आप बता दें कि चुनावी हो हल्ले के बीचे वसुंधरा राजे के समर्थक उन्हें सीएम कैंडिडेट प्रोजेक्ट करने की मांग कर रहे है, पर भाजपा आलकमान का इरादा कुछ और ही दिख रहा है। ऐसे में चुनाव के बाद भविष्य में वसुंधरा राजे की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालाँकि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वसुंधरा राजस्थान में भाजपा की सबसे लोक्रपिया नेता कही जा सकती है। संभवतः वे इकलौती ऐसी नेता है जिनकी पकड़ और जनाधार सभी 200 विधानसभा हलकों में है। पर आलाकमान के साथ उनके संबंधों को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होती रही है। माना जाता है कि पार्टी आलाकमान सत्ता आने पर राजस्थान में नए चेहरे को आगे करना चाहता है।
बहरहाल अब भी माहिर मानते है कि जरुरत महसूस होने पर भाजपा प्रचार के अंतिम समय तक भी वसुंधरा को चेहरा घोषित कर सकती है। भाजपा पहले भी ऐसा करती रही है। 2017 में हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने ऐसा ही किया था। तब मतदान के दस दिन पहले प्रो प्रेम कुमार धूमल को सीएम फेस घोषित किए गया था। क्या राजस्थान में भी भाजपा ऐसा करेगी, ये देखना रोचक होगा।