सोलन विकास खण्ड : तृतीय चरण में 11 ग्राम पंचायतों में होगी वोटिंग
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय एवं अन्तिम चरण में सोलन जिला के सोलन विकास खण्ड की 37 ग्राम पंचायतों में से 11 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
के.सी. चमन ने कहा कि सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेरी, सेर बनेड़ा, धरोट, हरिपुर, चामत भड़ेच, कोठों, शामती, कोरों कैंथड़ी, काबाकलां, रणों तथा सुल्तानपुर में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि तृतीय चरण में सोलन विकास खण्ड की 11 ग्राम पंचायतों में लगभग 10511 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 5277 पुरूष तथा 5234 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हरिपुर में लगभग 1188 मतदाता हैं जिनमें से 597 पुरूष तथा 591 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सेर बनेडा में लगभग 911 मतदाता हैं जिनमें से 456 महिलाएं तथा 455 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत काबाकलां में लगभग 808 मतदाता हैं जिनमें से 407 महिलाएं तथा 401 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत धरोट में लगभग 1003 मतदाता हैं जिनमें से 522 पुरूष तथा 481 महिलाएं हैं।
केसी चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत कोरों कंैथड़ी में लगभग 1023 मतदाता हैं जिनमें से 515 महिलाएं तथा 508 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत चामत भडे़च में लगभग 1023 मतदाता हैं जिनमें से 527 पुरूष तथा 496 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रणों में लगभग 800 मतदाता हैं जिनमें से 401 पुरूष तथा 399 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर 597 महिलाओं तथा 565 पुरूषांे के साथ कुल 1162 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत शामती में लगभग 753 मतदाता हैं जिनमें से 378 महिलाएं तथा 375 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत सेरी में लगभग 838 मतदाता हैं जिनमें से 424 महिलाएं तथा 414 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत कोठों में लगभग 1002 मतदाता हैं जिनमें से 512 पुरूष तथा 490 महिलाएं हैं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने और विकास प्रक्रिया में सत्त भागीदारी के लिए शत-प्रतिशत मतदान करें।