कल मतदान का तृतीय एवं अन्तिम चरण, धरमपुर की 14 पंचायतों लिए होगा मतदान
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय एवं अन्तिम चरण में सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की 44 ग्राम पंचायतों में से 14 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चण्डी, गनोल, कसौली गढ़खल, गढ़खल सनावर, दाड़वां, कोटी नाम्ब तथा मेहलों में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में धर्मपुर विकास खण्ड की 14 ग्राम पंचायतों में लगभग 21416 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 10856 पुरूष तथा 10560 महिलाएं हैं।
केसी चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत आंजीमातला में लगभग 1416 मतदाता हैं जिनमें से 731 पुरूष तथा 685 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत भावगुड़ी में लगभग 1279 मतदाता हैं जिनमें से 659 पुरूष तथा 620 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चामियां में लगभग 788 मतदाता हैं जिनमें से 413 पुरूष तथा 375 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चण्डी में लगभग 1447 मतदाता हैं जिनमें से 728 पुरूष तथा 719 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत दाड़वां में लगभग 2157 मतदाता हैं जिनमें से 1117 पुरूष तथा 1040 महिलाएं हैं।
केसी चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत धर्मपुर में लगभग 3515 मतदाता हैं जिनमें से 1777 पुरूष तथा 1738 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत गनोल में लगभग 974 मतदाता हैं जिनमें से 499 पुरूष तथा 475 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत गड़खल सनावर में 764 महिलाओं तथा 716 पुरूषों के साथ लगभग 1480 मतदाता हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत जंगेशु में लगभग 1850 मतदाता हैं जिनमें से 950 पुरूष तथा 900 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कसौली गड़खल में लगभग 2193 मतदाता हैं जिनमें से 1101 महिलाएं तथा 1092 पुरूष तथा हैं। ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में लगभग 1294 मतदाता हैं जिनमें से 660 महिलाएं तथा 634 पुरूष हैं।
ग्राम पंचायत कोटीनाम्भ में लगभग 1351 मतदाता हैं जिनमें से 683 पुरूष तथा 668 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मेहलों में लगभग 828 मतदाता हैं जिनमें से 440 पुरूष तथा 388 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कोटला में लगभग 844 मतदाता हैं जिनमें से 427 महिलाएं तथा 417 पुरूष हैं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने और विकास प्रक्रिया में सत्त भागीदारी के लिए शत-प्रतिशत मतदान करें।