लल्हाणा में मनाया पोषण दिवस
ग्राम पंचायत दसेरन के अंतर्गत गांव लल्हाणा में पोषण दिवस मनाया। इस दौरान एसीएफ दाड़लाघाट से हेल्थ प्रोजेक्ट ऑफिसर अजीत कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर महिलाओं ने लोगों को पोषण से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी, उन्होंने एनीमिया व पोषण के बारे में लोगों को विशेष जानकारियां दी। उन्होंने मौजूद महिलाओं को पोषण आहार के फायदे समझाया, वहीं गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जियां तथा दूध का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को भी सांझा किया।
इस अवसर पर एसीएफ दाड़लाघाट से हेल्थ प्रोजेक्ट ऑफिसर अजीत कुमार सिंह, सखी स्नेह लता, जलागम के प्रधान हीरालाल गर्ग, समूह के प्रधान शकुंतला शर्मा, महिला मंडल के प्रधान शीला देवी, हेल्थ वर्कर प्रेम बंसल, आशा वर्कर वीना शर्मा, अंबिका पंवर, आंगनवाडी वर्कर कुसुम लता पंवर, बलिराम शर्मा, हीरालाल, लक्ष्मी, आशा, भागीरथ, भावना, सरिता, मनीषा, विमला, रामप्यारी, कमलेश, रमा, कांता, निर्मला, मीणा, भारती, मीता, विमला, शीला, पम्मी, जीवन लता, सत्या, हीरा देई, सुनीता, अनीता शर्मा सहित ग्रामीण, गांव की महिलाएं व किशोरिया शामिल रही।
