भराड़ीघाट के इन क्षेत्रों में रहेगा लाइट का कट
( words)
विद्युत अनुभाग भराड़ीघाट के अंतर्गत दसेरन, चमाकडी, भराडीघाट, नलाग, गानना, क्यारड, गतेड, बेमु, भाघडा, कन्दरेली, आली, ललाणा, थाच में 18 दिसम्बर 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 9 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
