1 नवंबर को दाड़लाघाट के इन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट
( words)
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत दाड़लाघाट, चंडी, ग्याणा के अनुभाग में एक नवंबर 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 9 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
