दाड़लाघाट : आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी
( words)
मनाेज शर्मा। दाडलाघाट
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा जागरूकता को लेकर दाड़लाघाट की स्थानीय लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी आईटीआई दाड़ला से स्यार व अंबुजा चौक दाड़ला तक निकाली। इस दौरान सभी ने भारत माता के जयकारे लगाए। प्रभात फेरी के दौरान दाड़लाघाट क्षेत्र भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने रघुपति राघव राजा राम गीत गाया।
