कालका से विधायक प्रदीप चौधरी को तीन साल की सज़ा
( words)
आज नालागढ़ की निचली अदालत ने कालका से विधायक प्रदीप चौधरी समेत तीन अन्य लोगों को तीन साल की सज़ा एवं साथ ही 85000 जुर्माना भरने की सज़ा सुनाई। इन सभी पर सरकारी सम्पति कों नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार इन सभी ने वर्ष 2011 में बद्दी चौक पर हुई एक युवक की हत्या के दौरान जाम लगाया था और सरकारी सम्पति को भी नुकसान पहुंचाया था। यह मामला 2011 से चला आ रहा था जिस पर आज सुनवाई हुई।
सूत्रों के अनुसार अभी कालका विधायक प्रदीप चौधरी को नालागढ़ की निचली अदालत से जमानत भी मिल गई है।
