प्रागपुर: प्रसिद्ध नौण नक्की मेला व दंगल में गोकुल बुटेल होंगे मुख्य अतिथि
( words)
** 10 व 11 सितंबर को होगा आयोजन
प्रागपुर के तहत प्रसिद्ध नौण नक्की मेला व दंगल हर वर्ष की भांति इस साल भी 11 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा, जानकारी देते हुए मेला कमेटी के प्रधान रुपिंदर डैनी ने बताया कि 10 को छोटा मेला ओर 11 सितंबर को विशाल कुश्ती दगल का आयोजन नक्की खड़ में किया जा रहा हैं। देश के नामी ग्रामी पहलवान इसमें अपना दम खम दिखाएंगे वहीं प्रितपाल फगवाड़ा जैसे बड़े पहलवान इस मेले की शोभा को बढ़ाएंगे। मेला प्रबंधन कमेटी के समस्त संदस्यो ने इस मेले को सफल बनाने की अपील जनता जनार्दन से की है वहीं धरोहर गाँव से सम्बन्ध रखते सीएम सुक्खू के प्रिंसिपल ऐडवाइजर गोकुल बुटेल इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
