सोलन : पेंटिंग प्रतियोगिता में पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर की प्रांजल चाहर प्रथम
शूलिनी यूनिवर्सिटी ने 'शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल' का आयोजन किया। फेस्टिवल में पेंटिंग प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न शीर्षकों पर आधारित प्रतिस्पर्धा में अनेक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। पाइनग्रोव स्कूल की कक्षा 12 विज्ञान संकाय की प्रांजल चाहर, कक्षा 10-अ की वृंदा अरोड़ा, कक्षा 8-स की वाणी सिंगला एवं 7-ब की दीपांगना वर्मा ने भी प्रतिस्पर्धा में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। एक-दूसरे को पछाड़ने एवं प्रतियोगिता को जीतने में सभी जूझ रहे थे। सभी प्रतिभागी विषयों को अत्यंत प्रभावी ढंग से चित्रित करने में मशगूल थे।
प्रतियोगिता में अपने हुनर को सर्वोपरी साबित करके पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर की कक्षा 12 विज्ञान संकाय की प्रांजल चाहर ने प्रथम स्थान अर्जित किया। मेज़बान शूलिनी यूनिवर्सिटी की 'शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल' समिति द्वारा प्रांजल चाहर को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से नवाज़ा गया। पाइनग्रोव स्कूल के हेड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स मिस्टर विशाल गौरी, हेड टीचर मिस्टर संजय चौहान, हेड एलीमेंट्री डॉ. किरण अत्री, हेड ऑफ स्पोर्ट्स मिस्टर सुरेंद्र मेहता, हेड ऑफ़ पेस्टोरल केयर मिस्टर सुनील वर्मा एवं विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टेन एजे सिंह ने भी विजेता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
