भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक बनाने पर प्रतिभा बाली ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में सोशल मीडिया संयोजक बनाने के लिए प्रतिभा बाली ने संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश श्रेष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी के दिशानिर्देशों के अनुसार कार्य करने में अपनी समर्थता व्यक्त की है।
प्रतिभा बाली इससे पहले भी प्रदेश सोशल मीडिया का दायित्व बड़ी कुशलता से निभा चुकी है और अपने कार्य की क्षमता के लिए ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने भी प्रतिभा बाली को सोशल मीडिया पर फॉलो किया है।
भारतीय जनता पार्टी में प्रतिभा बाली ने 2007 से विधिवत रूप से एक कर्मठ कार्यकर्ता की जिम्मेदारी निभा रही हैं और जिसके लिए संगठन ने फिर से उन्हें प्रदेश सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी है।
