शिमला : जयराम को प्रतिभा ने लाखाें वोटों से हराया, अध्यक्ष बनने के बाद अब बौखलाहट में भाजपा : मुंगटा
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
प्रदेश कांग्रेस मीडिया पेनेलिस्ट कौशल मुंगटा ने भाजपा की तरफ़ से लगातार आ रही बेतुकी बयानबाजी पर तीखा जुबानी हमला बोला है। मुंगटा का कहना है कि प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा के नेता लगातार निराधार और बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे हैं और हार के डर से बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की वरिष्ठ व अनुभवी नेता है और भाजपा को भूलना नहीं चाहिए की जिन जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वो चुनाव लड़ना चाह रहे हैं, उन्हें प्रतिभा सिंह पहले ही एक बार सवा लाख़ वोटों से हरा चुकी है। इस बार भी मुकाबला उन्ही प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता वाली कांग्रेस से होना है।
मुंगटा का कहना है की चुनावों के मद्देनजर बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं और लोक लुभावने वायदे किए जा रहे हैं, जिसका जमीन पर खास असर नहीं पड़ने वाला, जनता इस सरकार की सारी सच्चाई को जानती है कि कैसे चार वर्ष से महंगाई बेरोजगारी और अव्यवस्था ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया है और कर्ज में डूबो दिया है। मुंगटा का कहना है की कांग्रेस की पूरी टीम एक साथ कार्य करेगी व भाजपा को सत्ता से बाहर खदेड़ने में जंता के सहयोग से सफल होगी।
