कुनिहार : अर्की से प्रतिभा कंवर को मिली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के प्रवक्ता की जिम्मेदारी
( words)
रंजीत सिंह । कुनिहार
विधानसभा क्षेत्र अर्की के कुनिहार से प्रतिभा कंवर को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता बनाए जाने पर विधानसभा क्षेत्र अर्की के भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की है। वहीं, संगठन में अपनी इस नियुक्ति के लिए प्रतिभा कंवर ने संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रशिमधर सूद व अन्य का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई। इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाऊंगी।
