प्रतिभा सिंह ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की दीं शुभकामनाएं
( words)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण ने धर्म व सत्य का जो पथ प्रशस्त किया, वह आज भी हमारे जीवन का मार्ग प्रशस्त करता हैं। भगवान श्री कृष्ण के उपदेश आज भी हमारे जीवन को सत्य और धर्म पर चलने को प्रेरित करते हैं। भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद सब पर बना रहे, इसकी उन्होंने कामना की।
