दाड़लाघाट : प्रीतपाल फगवाड़ा ने टीटो जार्जियन को दी पटखनी
ग्राम पंचायत बागा में दंगल कमेटी मांगल (बागा) ने कुश्ती दंगल करवाया। इसका शुभारंभ समाजसेवी समत्याड़ी मांगल से हरिराम राम ठाकुर ने किया। इस दौरान अर्की के विधायक संजय अवस्थी भी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस महादंगल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और यूपी के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल की अंतिम कुश्ती प्रीत पाल फगवाड़ा व टीटो जॉर्जियन के बीच हुई। बड़ी माली में
प्रीतपाल फगवाड़ा ने टीटो जॉर्जियन को पटखनी देकर जीत दर्ज करवाई। बड़ी माली के विजेता को 1 लाख एक हजार व गुर्ज दिया गया। इसी तरह से छोटी माली के उपविजेता को 61 हजार रुपए व गुर्ज दिया गया। छोटी माली में विकास खन्ना ने विकास जीरकपुर को पटखनी दी। इसमें विजेता 61 हजार रुपए व दूसरे स्थान पर आने वाले को 41 हजार रुपए दिए। हिमाचल केसरी का खिताब विकास के नाम रहा। विकास को 25 हजार रुपए देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, राजेंद्र रावत,रोशन वर्मा सहित बागा, मांगल व कंधर पंचायतों से आए लोग मौजूद रहे।
