कुनिहार : संजय अवस्थी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर प्रेस क्लब ने दी बधाई
रंजीत ठाकुर । कुनिहार
कुनिहार प्रेस क्लब की एक अहम बैठक क्लब के अध्यक्ष रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्लब की संरक्षक प्रतिभा कंवर विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में अर्की के विधायक व सरकार में सीपीएस संजय अवस्थी को सूचना एवं जन संपर्क विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों ने संजय अवस्थी को बधाई दी व अर्की के विधायक को यह जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही कुनिहार प्रेस क्लब संजय अवस्थी से मिलकर उन्हें बधाई देगा व अर्की में एपीआरओ की नियुक्ति व कुनिहार प्रेस क्लब के लिए एक कमरे की मांग करेगा। इस बैठक में क्लब की संरक्षक प्रतिभा कंवर, अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, महासचिव लोकेंद्र कंवर, उपाध्यक्ष अजय जोशी, सलाहकार अक्सरेश शर्मा, सचिव हरजिंदर ठाकुर व नरेश तनवर उपस्थित रहे।
