कुनिहार : लोक निर्माण विभाग विश्राम में प्रेस क्लब की बैठक हुई आयोजित
( words)
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
कुनिहार प्रेस क्लब की एक अहम बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब की संरक्षक प्रतिभा कंवर ने की। बैठक में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नव वर्ष की बधाई दी। उसके उपरांत वर्ष 2023 में क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों बारे चर्चा व आगामी रणनीति तैयार की गई। क्लब द्वारा निर्णय लिया गया कि क्लब पिछले वर्ष की तरह दोस्ती क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ रक्तदान शिविर व मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाएगा। बैठक में क्लब अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष अजय जोशी, महासचिव लोकेंद्र कंवर, वरिष्ठ सलाहका अक्षरेस शर्मा, नरेश तनवर व हरजिंदर ठाकुर उपस्थित रहे।
