कुनिहार : प्राथमिक शिक्षक संघ अर्की ने मांगों पर की चर्चा
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड अर्की की कार्य परिषद की बैठक खंड अध्यक्ष योगेश वर्मा की अध्यक्षता में केंद्र पाठशाला कुनिहार में हुई। इसमें प्रदेश कार्य परिषद के उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सरकार द्वारा 2003 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन देने के लिये आभार व्यक्त किया गया।
वहीँ, मांग की गई कि विद्यालय का सारा कार्य ऑनलाइन व कंप्यूटर पर ही हो रहा है, लेकिन हर पाठशाला में अभी कंप्यूटर नहीं है ऐसे में हर केंद्र पाठशाला में कंप्यूटर व्यवस्था की जाए व एक डाटा ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए, ताकि अध्यापक अध्यापन कार्य कर सकें तथा सरकार को डाटा समय पर भेज सकें।
नर्सरी कक्षा को शुरू हुए तीन वर्ष का समय बीत चुका है,लेकिन सरकार द्वारा अभी तक अलग से शिक्षक की नियुक्ति नहीं कि गई है। इसके अलावा उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय से सीएचटी व एचटी की वरिष्ठता सूची उजागर की जाए, ताकि अध्यापकों को अपनी पदोन्नति का समय पर पता लग सके। खंड अर्की में बहुत सी पाठशालाएं एक अध्यापक या फिर बिना अध्यापक के चल रही हैं, वहां पर जल्द अध्यापकों की नियुक्ति की जाए।कार्यालय में अधीक्षक व लिपिक के रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाए। अध्यापकों की वेतन विसंगतियों को भी जल्द दुरुस्त करवाया जाए। बैठक में मुख्य सलाहकार भगत राम ठाकुर, जिला सयुंक्त सचिव विनय भार्गव, मंजू कौशिक, दुर्गेश विस्ठ, अरविंद भार्गव, सुभाष, विजय गुप्ता, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
