सोलन : वार्ड-5 में सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
सोलन के वार्ड नं पांच के बूथ नं 77 और 78 राम मंदिर में आज प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना गया, जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप और वार्ड-5 के पार्षद समाजसेवी कुलभुषण गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा की हर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री लोगों से अपने विचार साझा करते है और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की बात वह अपने मन की बात कार्यक्रम में करते हैं। उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री ने हिमाचल का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान हिमाचल के एक गांव में प्रवासी मजदूरों और उनके बच्चों को मुख्यातिथि बनाया गया और उनसे तिरंगा फहराया गया। इससे यह संदेश मिलता है की हमें राजनीतिक क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए और सभी का सम्मान करते हुए ईमानदारी से समाज में काम करना है।
वार्ड पार्षद कुलभुषण गुप्ता ने सभी का आभार जताया और वॉर्ड से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं लोगों के काम के लिए सदैव वचनबद्ध हूं। प्रधानमंत्री की सोच सभी को प्रभावित करती है। कोरोना के दौरान दुनिया में यदि सबसे बेहतर काम हुआ तो वह हिंदुस्तान में हुआ है। हमें प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में ढालते हुए अपने वार्ड को सोलन का सबसे सुंदर और स्वच्छ वार्ड बनाना है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान भाजपा सोलन मंडल के मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, संजय मलिक, राजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता, मनु शर्मा, भूपेंद्र बंसल, विशाल बैश, भूपेंद्र बंसल, दीपक अग्रवाल, रिया शर्मा, भूपेंद्र जगी, सुषमा कुमारी, मीना, गीतांजलि कश्यप, संजय वर्मा, राकेश पूरी, डीसी धीमान, संदीप व विजय सहित अन्य लोग शामिल रहे।
