प्रधान मुख्य अरण्यपाल राजीव ने किया वन्यप्राणी सप्ताह 2023 का आगाज
प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख राजीव कुमार ने आज शिमला वाटर कैचमेंट 72वें वन्यप्राणी सप्ताह-2023 का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ किया। इसका विषय 'वन्यजीव एवं हम' है।
कार्यक्रम की शुरुआत में अनिल ठाकुर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं विभिन्न स्कूल, कॉलेजेस से आये हुई छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों का स्वागत किया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में वन्यप्राणी सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है, जिसमें निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, नारा लेखन, फोटोग्राफी प्रतियोगीता एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी प्रतियोगिताओं के लिए विकास एवं वन्यजीव मार्ग तय किया गया है।
उसके पश्चात राइजर समूह की ओर से वन्यप्राणी सप्ताह 2023 विषय पर आधारित समूह गान एवं लघु नाटक को प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने बताया कि हमें वन्यप्राणियों एवं वनों के संरक्षण के लिए मिलकर आगे आना चाहिए एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण में अन्य लोगों को भी अवगत करवाना चाहिए।
वन्यप्राणी सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आप सभी के माध्यम से प्रत्येक जन मानस को वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। इस तरह के कार्यक्रमों से आप एक दिन जागरूक न होकर वर्ष दर वर्ष के लिए जागरूक होकर वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति प्रत्तिबद्ध रहें। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि राजीव कुमार जी ने साईकल रैली और पक्षी प्रशिक्षु विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
