दाड़लाघाट : प्रधानाचार्य ने अपने बेटे की याद में किया पाैधाराेपण
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
सोमवार को अर्की उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी में प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने अपने पुत्र पवन गुप्ता की जयंती के अवसर पर पाठशाला प्रांगण में उनकी स्मृति में फलदार पौधों का पौधारोपण किया। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा की सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए, ताकि हमारा पर्यावरण स्वस्थ और सुरक्षित रहे और ऐसा होने से हमारा जीवन वर्तमान और भविष्य के लिए सदैव सुरक्षित व स्वस्थ रहेगा। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
