दाड़लाघाट : रौड़ी स्कूल में हुआ पारितोषिक वितरण समारोह व शिक्षा संवाद का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी (दाड़लाघाट) में वार्षिक परीक्षा परिणाम के मौके पर पारितोषिक वितरण समारोह व शिक्षा संवाद का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा शकुंतला शर्मा रहीं। सर्वप्रथम मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अध्यापक ने सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6 से 8 का परीक्षा परिणाम घोषित किया, जो शत-प्रतिशत रहा। मुख्यातिथि शकुंतला शर्मा ने छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा प्राप्त उत्कृष्टता के लिए पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
छात्र-छात्राओं ने खुशी के इस मौके पर अनेक मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों हेतु बधाई दी व विद्यालय की प्रगति की कामना करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने नेक कमाई से 5100 रुपए दान दिए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि शकुंतला शर्मा, नरेश कुमार, मुख्याध्यापक पवन कुमार, रीना देवी, नीतू देवी, हेमलता, लता, मदन लाल, विभा, पूनम देवी, कमलादेवी, जमुना शर्मा, हीरा लाल, मदन मोहन, अरुण कुमार, पूर्णचंद्र, अनीता शर्मा, पीताम्बर व पवना देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
