कुनिहार : कुनिहार विकास सभा ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार, जल्द हो समस्या का निपटारा
कुनिहार विकास सभा ने पुलिस अधीक्षक सोलन द्वारा उनके प्रस्ताव पर करवाई न करने पर रोष जताया है। सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने बताया की उन्होंने कुछ समय पहले दो बार पुलिस अधीक्षक सोलन को प्रस्ताव पास करके अपनी समस्या को बताया था , लेकिन लोगों की समस्या अभी तक हल नहीं हो पाई है। सभा का कहना है की कुनिहार पेट्रोल पम्प के पास मुख्य मार्ग पर कई बार कई बाईक सवार घायल हो चूके है। उन्होंने बताया की पेट्रोल पंप के सड़क के बिलकुल साथ होने व इस स्थान पर वाहन खड़े होने से यहाँ पर कई व्यक्ति अपनी जान गवा चुके है। विकास सभा ने पुलिस प्रशासन से एक बार फिर मांग की है की यहाँ पर पैराफिट लगाए जाए ताकि यहाँ पर कोई भी बड़ी दुर्घटना न घटे। उन्होंने कहा की यदि इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया तो सभा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेगी।
