धर्मशाला : पुलिस ग्राउंड में आकर्षण का केंद्र बने चीड की पत्तियों से बने उत्पाद
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरस मेला चला हुआ है। इसके तहत धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में हाथ से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगी हुई है। इन वस्तुओं में कारीगरों की कारागरी साफ झलक रही है। यही कारण है कि इन हस्तनिर्मित वस्तुओं को खरीदने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। मगर 77 नंबर स्टाल पर चीड़ की पत्तियों से बने उत्पाद लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। विशेष डिजाइनिंग में बने हुए उत्पादों में कई तरह के प्राडक्टस हैं। जिनमें टोकरियां, डिब्बे और अन्य तरह के उत्पाद हैं।
यह स्टाल हिम पाइन रैता की ओर से लगाया गया है। हिम पाइन रैता की प्रधान सुदर्शना कुमारी ने बताया कि यह उत्पाद चीड़ की पत्तियों से बड़ी मेहनत से बनाए जाते हैं। इसमेंं मास्टर ट्रेनर विक्रम सिंह का भी विशेष योगदान रहता है। वहीं, ये उत्पाद विशेष डिजाइनों में बनाए जाते हैं। यह सारे उत्पाद ईको फ्रेंडली हैं। इन उत्पादों की रेंज 50 रुपए से शुरू होकर 5000 रुपए तक है। इन उत्पादों से जहां वातावरण सुरक्षित रहता है। वहीं, सूखी पत्तियों में आग न लगने से बहुमूल्य जीव-जंतु भी बच जाते हैं।