दाड़लाघाट : पंचायत बागा में भी हुआ आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का कार्यक्रम
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत बागा के गांव बागा में आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विशेष तौर से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्की मंडल के सचिव डीआर चौहान ने की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एलईडी के माध्यम से आत्म निर्भर व्यवस्था पर गांव बागा के लोगों ने उद्बोधन सुना। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय नंद शर्मा, किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, जिला सचिव राकेश गौतम, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, युवा मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष महेंद्र, प्रधान मांगल उर्मिला, उपप्रधान मांगल सीताराम, चंपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य हेमराज, प्रेम, मंडल सचिव डीआर चौहान, मस्त राम, दितु राम, श्याम लाल, पवन, छांगू राम, प्रेम कंवर, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्की जगदीश्वर शुक्ला, प्रेम, राजकुमार शर्मा, धर्मपाल धर्मा व राजेश सहित बागा पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।
