दाड़लाघाट : वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में करवाया कार्यक्रम
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम करवाया गया।इस दौरान विद्यालय स्तर का यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के चालीस छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने सम्बोधन में कहा की राष्ट्र का युवा समाज को नई दिशा देकर राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाने में अपना सहयोग प्रदान कर सकता है। जरूरत है उसे समय पर सही दिशा देने की। इसी मकसद से देश भर के स्कूलों में युवा संसद का आयोजन किया जाता है, ताकि भावी पीढ़ी के विचारों को समझा जा सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि खंड धुंदन का युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 27 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर मेंआयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रवक्ता महेंद्र पाल, नरेंद्र कपिल, अमर सिंह वर्मा, धनी राम, विनोद कुमार, सुरेन्द्र, सुमन, रेणुका सहित अन्य उपस्थित रहे।
