दाड़लाघाट : धुंदन स्कूल में हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की।इस दौरान विद्यालय की समस्त स्टाफ़ महिला सदस्यों को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। इस माैके पर प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह वर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। वर्ष 1908 में अमेरिकी शहर न्यूयार्क में कामकाजी 15000 महिलाओं के द्वारा सड़क पर मार्च निकाल कर एक आंदोलन किया था, जिसमें उनकी मुख्य मांगे काम करने के घंटों को कम करना, बेहतर वेतन और मतदान का अधिकार प्राप्त करना था। यह प्रदर्शन काफी समय तक चला तथा एक वर्ष बाद सोशियोलिष्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया।
वर्ष 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया। यह दिवस हर वर्ष एक थीम के तहत मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम जैंडर इक्वालिटी फॉर ए सस्टेनेबल टूमारो है। यानी एक स्थाई कल के लिए लेंगिक समानता रखा गया है और इस बार महिला दिवस का रंग बैंगनी, हरा, सौर सफेद तय किया गया है, जिसमें बैंगनी रंग न्याय तथा गरिमा का प्रतीक है, जबकि हरा उम्मीद तथा सफेद शुद्धता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में प्रवक्ता संगीत नरेंद्र कुमार ने इस दिवस पर महिला स्टाफ सदस्यों के सम्मान मे "एक नन्ही सी गुड़िया सुहानी सुनाए" अपनी कहानी की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, प्रवीण कुमार, मदन शर्मा, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, जागृति, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुषमा, किरण बाला, नीलम ठाकुर, मंजू, जितेंद्र चंदेल व रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
