राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम कार्यक्रम प्रभारी विजय चंदेल एवं क्षमा शर्मा की देखरेख में चलाया गया। इसके अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवीयों ने विद्यालय की क्यारियों, खेल के मैदान, विद्यालय की गलियों व आसपास उगी घास को इकट्ठा कर सफाई की गई। इसके उपरांत एनएसएस प्रभारियों द्वारा बच्चों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी प्रदान की गई। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए एनएसएस प्रभारीयों व एनएसएस स्वयंसेवीयों का धन्यवाद किया।
