सोलन में महासू मित्र मंडल द्वारा कार्यक्रम का किया आयोजन, विधायक शांडिल रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान महासू मित्र मंडल के इतिहास और उद्देश्यों पर डाला प्रकाश
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
सोलन शहर के वार्ड-10 की मधुबन कॉलोनी में शुक्रवार को महासू मित्र मंडल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सोलन के विधायक व पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सबसे पहले सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल का मंडल के उपप्रधान दीपक ठाकुर द्वारा स्वागत किया गया। वहीं, महासू मित्र मंडल के इतिहास और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। बता दें कि महासू मित्र मंडल संस्था सन 1992 से कार्यरत है और सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों को लेकर हमेशा प्रयासरत रहती है। महासू मित्र मंडल के प्रधान राजेंद्र चौहान ने संस्था द्वारा भविष्य में किए जाने वाले सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि मंडल द्वारा 21 अगस्त, 2022 से फारेस्ट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर शामती बाईपास पर वृक्षारोपण कर रहा है।
मंडल इस भूमि को स्थाई रूप से अपना कर इसकी देखभाल करेगा, ताकि इसे एक वाटिका के रूप में विकसित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में पहुंचे सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और महासू मित्र मंडल के भवन की मरम्मत व अधूरे पड़े कार्यो के लिए 5 लाख रुपए ऐच्छिक निधि से प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भविष्य में इस भवन में अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करवाने के बारे में भी महासू मित्र मंडल को आश्वासन दिया। इस बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और महासू मित्र मंडल सोलन को सुदृढ़ करने के लिए सभी ने अपनी वचनबद्धता दोहराई। सभी सदस्यों की सर्वसम्मत्ति से महासू मित्र मंडल की नई समन्वय समिति/ तदर्थ समिति का गठन किया गया, ताकि महासू मित्र मंडल को एक नई दिशा दी जा सके और अधिक से अधिक सदस्यों को इस संस्था से जोड़ा जा सके।
1. राजिंदर सिंह चौहान अध्यक्ष
2. दीपक ठाकुर वरिष्ठ- उपाध्यक्ष
3. डॉ. डी आर शर्मा उपाध्यक्ष
4. के आर सवेटा उपाध्यक्ष
5. सुरेंदर टेगटा महासचिव
6. चंद्रमोहन शर्मा महासचिव
7. संत राम चौहान कोषाध्यक्ष
कार्यकारिणी सदस्य:
1. रविंदर झीना 2. नंद लाल शर्मा 3. मुनीष ठाकुर, आरडी जनारथा, विकास कालटा, जितेंद्र सिंघटा, आशीष भारद्वाजश प्रदीप गनेट के अलावा हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सचिव रोहित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर, सिटी अध्यक्ष अंकुश सूद, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष तुषार स्तान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
