विधानसभा के बाहर हो रहे धरने-प्रदर्शन, सरकार की कार्यप्रणाली को कर रहे बयां : सुरेश कश्यप
-कहा, चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने युवाओं को ठगा
-सरकार बनते ही आउटसोर्स व अनुबंध पर लगे कई कर्मचारियों को बाहर निकाला
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में प्रदेश में आउटसोर्स व अनुबंध पर कई विभागों में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। मानसून सत्र के आरंभ होते ही विधानसभा का घेराव, हल्ला बोल, आंदोलन व धरने प्रदर्शन का दौर विभिन्न राजनीतिक दलों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व संगठनों द्वारा लगातार जारी हंै, जो सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर रहे हंै।
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव जीतने के लिए युवाओं को रोजगार के नाम पर झूठे प्रलोभन देकर ठगा गया है। सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने कई संस्थानों पर ताले जड़ कर उन्हें डिनोटिफाई कर दिया है। कांग्रेस के ये फैसले द्वेष की राजनीति को जन्म देते हैं।
