मोदी सरकार के सेवाकाल के नौ साल पूरे होने पर कसुम्पटी में चला जनसंपर्क अभियान

केंद्र में मोदी सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व शहरी विकास मंत्री, कसुम्पटी से पूर्व प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में कसुम्पटी वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया । इस जनसंपर्क अभियान में कसुम्पटी वार्ड की पार्षद रचना शर्मा प्रमुखता से पूर्व मंत्री के साथ रही, जबकि मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, जिला भाजपा महामंत्री अंजना शर्मा भी उपस्थित रही।
पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से हिमाचल प्रदेश भी इस विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दायित्व सम्भालने के बाद जब जापान गये तो उन्होंने भारत में भी हाई स्पीड ट्रेन चलाने का सपना देखा। आज भारत में 20 से ज़्यादा हाई स्पीड ट्रेन चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में आई पारदर्शिता, भृष्टाचार मुक्क्त हो रहा भारत है। यह बड़ी उपलब्धि है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज अगर सरकार एक रुपया भी देश के आम आदमी कि लिये भेजता है तो वह पूरा 1 रुपया लाभार्थी को मिलता है। आज बिचौलियों का खेल ख़त्म हो गया है। यह जनधन खातों की मदद से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि देश में अटकाने, भटकाने और लटकाने की संस्कृति खत्म कर दी है। अब जो काम शुरू किए जाते हैं, वे निर्धारित समय में पूरे भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पिछले पाँच साल हिमाचल विकास में मील का पत्थर साबित हुई है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता केशवानन्द झीना, पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ,भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता सुदर्शन आज़ाद, जयराम शर्मा गोल्डी, राजेश सैनी, पारस जैन, विशाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।