सोलन : पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट 18 से सरकारी योजनाओं का करेगा प्रसार
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के नमैतिक कलाकार 18 मई से सोलन जिला के विभिन्न विकास खंडों में प्रदेश सरकार की चार वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिव शक्ति कला मंच कोठी (खुई) अर्की दल 18 मई से 31 मई तक धर्मपुर विकास खण्ड, सप्तक कला रंगमंच गांव दोलग डाकघर कंडाघाट दल 18 मई से 1 जून तक सोलन विकास खंड, पर्वतीय लोक मंच गांव व डाकघर दाड़वा सोलन, दल 18 मई से 1 जून तक कुनिहार विकास खंड, अक्षिता लोक नृत्य कला मंच, कहलोग डाकघर तुदंल, तहसील कंडाघाट दल 18 मई से 31 मई तक कंडाघाट विकास खंड तथा हिम सांस्कृतिक दल शिमला, गुरुमुख लॉज, टूटीकंडी शिमला दल 18 मई से 31 मई तक नालागढ़ विकास खंड के विभिन्न पंचायतों में जहां लोगों को प्रदेश सरकार की चार वर्षों की विकासात्मक उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे। वहीं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में जागरूक भी करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना आदि के अतिरिक्त नशा निवारण व कोविड-19 के प्रोटोकोल के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।
