सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित
( words)
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने भारत के निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से 4-शिमला (अनुसूचित जाति) संसदीय क्षेत्र के तहत सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्र की सूचना प्रकाशित कर दी है। यह प्रकाशन सूचना जन प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 25 के प्रावधानों के अनुरूप जारी की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 132, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 115, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 96, 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 128 तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 105 मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित की है।
