कुनिहार के हाटकोट निवासी पुनीत अत्री को मिला डीजीपी डिस्क अवॉर्ड

जिला सोलन के अंतर्गत कुनिहार के पुनीत अत्री को शिमला में रविवार को प्रदेश के राज्य पाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा डीजीपी डिस्क अवॉर्ड से नवाजा गया। इससे कुनिहार क्षेत्र में खुशी की लहर है।
उल्लेखनीय है कि पुनीत अत्री जिला सोलन के कुनिहार के हाटकोट से संबंध रखते हैं। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई कुनिहार स्कूल से हुई है। पुनीत अत्री के पिता कृष्ण लाल कृषक हैं, जबकि माता लता देवी कृषि विभाग में कार्यरत हैं। पुनीत की बहन भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, उनके चाचा जगदीश अत्री भी पुलिस विभाग शिमला से सेवानिवृत्त हुए हैं व वर्तमान में ग्राम पंचायत हाटकोट के प्रधान पद पर हैं। पुनीत की पत्नी शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी करती हैं। इस अवॉर्ड के लिए संभव चेरिटेबल संस्था कुनिहार की अध्यक्ष प्रतिभा कंवर, कौशल्या कंवर, हिमांशु झांजी, अक्षरेस शर्मा, संजय जोशी, प्रदीप पूरी, संदीप जोशी, प्रधुमन शर्मा, अरविंद जोशी, अशोक कुमार, मुकेश शर्मा, रणजीत ठाकुर, राम लीला जनकल्याण समिति कुनिहार व ग्राम पंचायत हाटकोट के सभी सदस्यों ने इस उपलब्धि पर पुनीत व परिवार को बधाई दी है।