कुनिहार : 10 जुलाई को हाेगी पूर्व सैनिक लीग की त्रैमासिक बैठक
कुनिहार के बीएल स्कूल के सभागार में होगी आयोजित
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
पूर्व सैनिक लीग जिला सोलन की त्रैमासिक बैठक 10 जुलाई को प्रातः 11 बजे बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार के सभागार में आयोजित की जाएगी। कुनिहार पूर्व सैनिक लीग इकाई के अध्यक्ष कैप्टन रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला सोलन पूर्व सैनिक के अध्यक्ष सूबेदार मेजर मोहन लाल शर्मा करेंगे। कुनिहार इकाई अध्यक्ष ने जिला सोलन की सभी पूर्व लीग इकाइयों से अनुरोध करते हुए कहा कि इस अहम बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारी बहनें व पारिवारिक पेंशन धारक पहुंचे। उन्होंने सभी से अपने पेंशन संबंधित दस्तावेज साथ लाने का आग्रह भी किया है, ताकि किसी के भी आय संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि पूर्व सैनिक इन योजनाओं का लाभ ले सके। उन्होंने सेना से आए नए पेंशनरों से भी बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।
