मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अर्की सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के गोदामों का किया निरीक्षण
गत दिवस अर्की विधानसभा क्षेत्र में जयराम सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अचानक दौरा कर अर्की मुख्यालय के सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के गोदामों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पश्चात राज मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सिविल सप्लाई के गोदाम का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान सिविल सप्लाई गोदाम के भीतर खाद्यानों का रख रखाव संतोषजनक पाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि हालांकि पुराना सिविल सप्लाई गोदाम की हालात ठीक है लेकिन गोदाम के समीप खाली पड़ी भूमि को देखते हुए प्रशासन से उस भूमि को खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपने की कार्यवाही पूरी करने को कहा जाएगा ताकि उसका उपयोग कर एक और गोदाम का निर्माण किया जा सके जोकि किसी भी आपदा के समय काम आ सके।
इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मिलाप चंद शांडिल, तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग अर्की अरविंद पदम् सिविल सप्लाई विभाग अर्की प्रभारी हेमराज शर्मा, गैस एजेंसी प्रभारी जगत राम, समाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल शर्मा व अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
