कुनिहार के मांगू वार्ड से बीडीसी सदस्य के उप चुनाव में राजेंद्र कुमार रहे विजयी
( words)
रंजीत ठाकुर । कुनिहार
विकास खंड के अंतर्गत मांगु वार्ड से पंचायत समिति चुनाव में राजेंद्र कुमार विजयी रहे। मांगू वार्ड के तहत मांगू, गयाना व सघोई पंचायतों के लिए पंचायत समिति सदस्य के चुनावों में मत गणना स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय श्रेष्ठ विद्यालय कुनिहार में संपन्न हुई। विदित रहे की पंचायत समिति की यह सीट पूर्व बीडीसी सदस्य के नाैकरी लगने पर रिक्त हुई थी। इस मांगू वार्ड-6 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। आज निकले परिणाम में राजेंद्र कुमार ने 490 मत प्राप्त करके विजय हासिल की। पंचायत समिति के लिए हुए उप चुनाव में कुल 1726 मत पड़े, जिसमे राजेंद्र कुमार 490, दिला राम 354, देश राज 305, ललित 241 ओपी भाटिया 200, रूप लाल 106, नोटा 10 व 20 मत अमान्य रहे।
