साेलन : सोलन के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे राजेंद्र राणा
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रधान राजेंद्र राणा ने बुधवार को सोलन का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान सोलन पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 3:30 बजे उनका भव्य स्वागत करेंगे। यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी शाेभित बहल ने दी। उन्होंने बताया कि विधायक राजेंद्र राणा को हाल ही में कांग्रेस ने आगामी चुनाव को देखते हुए प्रदेश का कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया है, जिसके बाद वे पहली बार सोलन आ रहे हैं। ऐसे में सोलन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत होगा।
